Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन का रंगोत्सव व कवि सम्मेलन संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 26 फरवरी 2026। गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रताप विहार स्थित लीलावती इंटरनेशनल स्कूल में कवि सम्मेलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा एवं संस्था के पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विधायक गाजियाबाद सदर संजीव शर्मा एवं स्कूल की चेयरमैन ने अधिवक्ताओं को होली की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। अधिवक्ताओं ने परिवार सहित रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप कुमार पाल, चेयरमैन मनोरंजन समिति दीपक त्यागी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सपरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंकज शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार उपाध्याय, राहुल शर्मा, गोविंद सिंघल, सचिन कुमार, एक्स ऑफिसियो अमित जैन, ओम प्रकाश आर्य, अमित चौधरी, पंकज कुमार, राजन वर्मा, सुनील कुमार, शिवम गर्ग, रनीश गर्ग, शीतल अग्रवाल, मनोज तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, आर.के. शारदा, जे.आर. जैन, दीप गुप्ता, अमित मदन, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, शिव कुमार, सुधीर शर्मा सहित अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।