Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गणेश अस्पताल में ‘नारी शक्ति उत्सव’ का शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गणेश अस्पताल में ‘नारी शक्ति उत्सव’ के तहत तीन दिवसीय नि:शुल्क इंफर्टिलिटी (बांझपन) कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीपी उपासना पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. मोनिशा शर्मा और डॉ. प्रतीक शर्मा उपस्थित रहे।

एसीपी उपासना पांडेय ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, उसी प्रकार चिकित्सक भी मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि कैंप में इंफर्टिलिटी से संबंधित परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जा रही हैं तथा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त परामर्श दिया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की सफलता में अस्पताल प्रशासक डॉ. संजय केशरवानी और जीएम एचआर डॉ. बिराज सिंह का विशेष सहयोग रहा।