Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की अंपायरिंग एवं स्कोरिंग कार्यशाला का परिणाम घोषित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग कार्यशाला का परिणाम घोषित कर दिया गया। 20 से 22 फरवरी तक एचएलएम कॉलेज में आयोजित इस कार्यशाला का परिणाम यूपीसीए के अंपायर कमेटी चेयरमैन Manoj Pundir ने घोषित किया।

कार्यशाला में कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से सात अभ्यर्थी अंपायरिंग परीक्षा में सफल रहे, जबकि एक अभ्यर्थी ने स्कोरिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। अंपायरिंग में सफल अभ्यर्थियों में अरविंद कुमार, बबलू, मोहम्मद शोएब, निपुण शर्मा, तुषार कौशिक, प्रिया और शानदार आलम शामिल हैं। स्कोरिंग परीक्षा में अशोक कुमार ने सफलता प्राप्त की। विशेष उल्लेखनीय है कि अरविंद कुमार ने अंपायरिंग और स्कोरिंग दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, सचिव मनोज माकर तथा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने सभी सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं क्रिकेट में प्रशिक्षित एवं योग्य अंपायर और स्कोरर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मीडिया प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।