यूपी – गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए–उत्तर प्रदेश (कोरवा-यूपी) की प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने गृह कर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि का कड़ा विरोध किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई दरें वापस नहीं ली गईं तो वर्तमान जनप्रतिनिधियों को इसे अपना आखिरी कार्यकाल समझ लेना चाहिए। उच्च न्यायालय में याचिका खारिज होने के बाद अब सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल दायर करने की तैयारी की जा रही है।
कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, मुख्य संरक्षक ने कहा कि सभासद, विधायक, सांसद, मेयर और मंत्री जनता की नाराजगी को समझ लें।
डा. पवन कौशिक, अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नगर निगम निर्माण कार्यों के नाम पर बढ़ा हुआ हाउस टैक्स ले रहा है, जबकि उसका दायित्व कूड़ा निस्तारण और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है।
डा. आर.के. आर्य, मुख्य सलाहकार ने नगर आयुक्त के स्थानांतरण की मांग उठाई।
जय दीक्षित, महासचिव संगठन ने मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही।
कैलाश चंद शर्मा, महासचिव प्रशासनिक ने शहरभर में जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की।
राजेंद्र नगर से सुभाष शर्मा, सरदार गुरमेल सिंह सिद्धू; वैशाली से चंद्रशेखर, एम.एल. वर्मा; राजनगर एक्सटेंशन से राजकुमार त्यागी; एडवोकेट अंशु त्यागी, डा. मधु सिंह, मंजू शर्मा, मंजू घई, सोनाली, मोनिका गोयल; आर.के. गोयल और गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।






