Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 ईडब्ल्यूएस भवनों का लॉटरी ड्रॉ सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 25 फरवरी 2026 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 28 ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया। योजना संख्या 922-41डी के अंतर्गत निजी विकासकर्ता एन्थम यथकीर्ति इन्फ्रासिटी प्रा. लि. बिल्डर्स द्वारा खसरा संख्या 823 मि., 826 मि. ग्राम नूरनगर तथा खसरा संख्या 839, 840, 841, 842, 843, 834, 835 व 838 ग्राम सद्दीकनगर में निर्मित भवनों के लिए यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में तीन वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी निकाली गई। पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके।

लॉटरी ड्रॉ की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, परियोजना अधिकारी तथा सीएलटीसी गाजियाबाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में आवेदकों ने मौके पर उपस्थित रहकर प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।