Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रकरण को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ कुंभ के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया तथा बाद में स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लेख करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, सूर्यकांत, डी.के. मेहता, इस्माइल खान, एडवोकेट चन्द्रपाल, अमित कुमार बांटी, त्रिलोक सिंह, लोकेश चौधरी, हरीश गोयल, पवन शर्मा, डोली शर्मा, अनवर कुरैशी, आशुतोष गुप्ता, सुनील दत्त कर्दम, सुनील चौधरी, राजीव गांधी, आकांक्षा वर्मा, पुनीत लौ, एडवोकेट मोनिका बग्गा, एडवोकेट आशा नागर, संदीप शर्मा, अंबुज शर्मा, उमेश त्यागी और बाबूराम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।