Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटी में एफडीएम आधारित 3डी प्रिंटिंग पर कार्यशाला आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। Raj Kumar Goel Institute of Technology (आरकेजीआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 फरवरी को एफडीएम तकनीक आधारित 3डी प्रिंटिंग विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 3डी प्रिंटिंग का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को 3डी प्रिंटर के प्रमुख भागों, उसकी कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रकार के फिलामेंट और उनके गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा, डिजाइन, उत्पाद विकास और औद्योगिक विनिर्माण में 3डी प्रिंटिंग के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला गया।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में 3डी प्रिंटिंग जैसी उन्नत तकनीकों का ज्ञान आवश्यक है। निदेशक डॉ. बी. सी. शर्मा ने ऐसी कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता के विकास में सहायक बताया। वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने व्यावहारिक प्रशिक्षण को भविष्य की तैयारी का आधार बताया। कार्यशाला का समन्वय सहायक प्राध्यापक अंकित ने किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।