यूपी – गाजियाबाद। युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जनपद फर्रुखाबाद में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने 28 जनवरी 2026 को थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र की चौकी बजरिया के चौकी इंचार्ज लक्ष्मण पर व्यापारियों को परेशान करने और धन उगाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया था। कार्रवाई न होने पर 1 फरवरी को व्यापारियों ने शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला।
संगठन का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने अंकुर श्रीवास्तव समेत 15 व्यापारियों को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि जुलूस शांतिपूर्ण था और बाजार में कोई अव्यवस्था नहीं हुई। संगठन ने फर्जी मुकदमे वापस लेने और संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस अवसर पर युवा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजू छाबड़ा आकाश कटियार प्रदेश सचिव आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह जिला महामंत्री उदयवीर अरोड़ा महानगर अध्यक्ष रंगा यादव चेयरमैन प्रवीण उर्फ मुलायम नीरज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कक्कड़ कोषाध्यक्ष दीपक छाबड़ा उपाध्यक्ष मनोज चोपड़ा, भोपाल सोम, पवन कौशिक, सूरज गर्ग जिला सचिव अतुल उपाध्यक्ष मौजूद रहे।






