यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद में 24 फरवरी 2026 को आरटीआई विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने भाग लिया। बैठक में आरटीआई विभाग की गतिविधियों, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान वीर सिंह जाटव ने पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी कार्यकर्ताओं ने आरटीआई को जनहित का सशक्त माध्यम बताते हुए संगठन को और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सचिव मोहम्मद कासिम, हरिराम, अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग एडवोकेट चन्द्रपाल, उपाध्यक्ष दिनेश कांत मेहता, महासचिव अमित कुमार बांटी, बी के सिसोदिया, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, आरटीआई जिला अध्यक्ष लज्जा यादव, महासचिव रवि शंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, राकेश डागर, आशा ठाकुर, एडवोकेट किरण शर्मा, मंजू सिसोदिया, शादाब खान और महासचिव गोपाल भाटी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।






