Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में सैनी कुशवाहा वेलफेयर सोसाइटी का प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सैनी कुशवाहा वेलफेयर सोसाइटी ने अध्यक्ष शिशुपाल सैनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सोसाइटी ने द्वारा 14 जनवरी 2026 को अधिसूचित ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम 2026’ का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

अध्यक्ष शिशुपाल सैनी ने कहा कि यह विनियम देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निष्पक्ष, समावेशी और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना और रंग, क्षेत्र, लिंग, दिव्यांगता, जाति व वर्ण के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना है, ताकि कक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय व अन्य शैक्षणिक स्थानों पर किसी छात्र को अनुचित व्यवहार का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि विनियम के तहत प्रत्येक संस्थान में समान अवसर केंद्र और समानता समिति के गठन की व्यवस्था की गई है, जिससे भेदभाव संबंधी शिकायतों का प्रभावी समाधान संभव होगा। सोसाइटी ने भारत सरकार से विनियम को शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर समाज आंदोलन का मार्ग अपनाएगा।