Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर कांग्रेस की बैठक, अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है और किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए। बीएलओ व बीएलए-2 से समयबद्ध व सटीक रिपोर्ट देने को कहा गया, ताकि त्रुटियों को तुरंत सुधारा जा सके।

सतीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची का सत्यापन करने और आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम हटता है तो उसे पुनः जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अभियान बताया और बूथ स्तर तक संगठन सशक्त करने पर जोर दिया।

बैठक में डॉली त्यागी (महिला जिलाध्यक्ष), अश्वनी त्यागी (कोषाध्यक्ष), त्रिलोक सिंह, सुनील कुमार (महासचिव), राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह बाबा, राजकुर शर्मा, रिजवान मलिक, हरपाल सिंह, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, जीवन ठाकुर, नीरज कुमार, नईम खांन, नईमु रहमान खांन, उदयपाल सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।