यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय नेहरू नगर में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल मुख्य अतिथि रहे।

मयंक गोयल ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंधविश्वास, जातिवाद, गंदगी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया। उनका मानना था कि सच्ची पूजा मानव सेवा है। वे जहां भी जाते, स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते थे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया और गरीबों व वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, शिक्षित और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वेद प्रकाश जाटव (महानगर संयोजक, अनुसूचित मोर्चा), सुमन जाटव, जोगिंदर जाटव, सुरेंद्र गहलोत (महामंत्री एससी मोर्चा), पार्षद पवन गौतम, सोनाली, सीमा जाटव, अरुण मेहरा, सुमितपाल, सुनील गौतम, रवि मेवाती, सतिंदर राणा, सतवीर जाटव, मीडिया प्रभारी नरेश जाटव, नौमिश पांडे, मेहताब त्यागी, शेरा प्रताप सिसोदिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






