Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय जाट महासभा में संगठन विस्तार, उम्मेद चौधरी बने जिला उपाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय जाट महासभा गाजियाबाद इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई। जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन और जिला महामंत्री अरविंद बालियान ने ग्राम सदरपुर निवासी उम्मेद चौधरी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र सौंपकर जिम्मेदारी दी। पदभार ग्रहण करते हुए उम्मेद चौधरी ने समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने उम्मीद जताई कि उम्मेद चौधरी जाट समाज को एकता के सूत्र में बांधने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री अरविंद बालियान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक प्रताप चौधरी व सोनू डागर भी उपस्थित रहे और नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं।