यूपी – गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद गाजियाबाद महानगर की बैठक नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई गई। मेरठ प्रांत के सह प्रांत मंत्री अमित जिंदल ने रामायण-महाभारत ज्ञान परीक्षा और रामोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने का आह्वान किया। विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया ने बताया कि 19 से 31 मार्च तक देशभर में रामोत्सव मनाया जाएगा और महानगर के प्रत्येक प्रखंड में छोटी-छोटी सभाएं आयोजित होंगी।

रामनवमी पर विहिप की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा भव्य दोपहिया वाहन यात्रा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव पर सभी प्रखंडों में विराट हनुमान चालीसा पाठ होगा। संगठन शहर के मंदिर प्रबंध समितियों से संपर्क कर भव्य आयोजन का आग्रह करेगा।
बैठक में लाल कुआं, संजय नगर, गोविंदपुरम, कविनगर, राजनगर एक्सटेंशन, पटेल नगर और शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मधुर नेहरा, आलोक गर्ग, सुभाष चंद्र, काजल छिब्बर, विजय शर्मा, अश्विनी शर्मा, निखिल त्यागी, देवेंद्र चौधरी, अमित त्यागी, नवीन गोतम, अतुल त्यागी, अमित चौधरी, पंकज कुमार मुदित और शिवम मौजूद रहे।






