यूपी – गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित संत गाडगे पार्क में संत गाडगे धोबी समाज सुधार समिति द्वारा संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर निगम प्रवीण चौधरी और पूर्व महापौर आशु वर्मा रहे। प्रवीण चौधरी ने शिला का उद्घाटन करते हुए गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनका मूल नाम देबूजी जिंगराजी जनोरकर था और वे स्वच्छता, शिक्षा व सामाजिक सुधार के प्रबल समर्थक थे।

आशु वर्मा ने कहा कि गाडगे महाराज ने अंधविश्वास, अस्वच्छता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। पार्षद संजय कुमार और प्रदीप चौहान वाल्मीकि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा ने उनके कीर्तन, स्वच्छता अभियान और मानव सेवा के संदेश को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवतार ने की। महामंत्री रमेश चंद्र चौहान, बालवीर प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, हेमलता चौधरी, मुलायम पार्षद, कुंवरपाल सिंह, सुनील त्यागी, चमन लाल, पवन कुमार, नाथू सिंह, सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार खत्री, राजीव दिवाकर, अशोक कुमार, देवी शरण, कृष्ण कुमार, संजय माथुर, मुकेश कुमार चौहान, मनोज कुमार तोमर, अनिल भोला, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, रोशन लाल, विशाल, मांगेराम और छोटेलाल कनौजिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






