Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

यूजीसी 2026 अध्यादेश के विरोध में क्षत्रिय समाज की केंद्रीय कमेटी की बैठक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली। शास्त्री नगर, दिल्ली-52 स्थित क्षत्रिय समाज के कार्यालय पर रविवार शाम केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजीसी 2026 अध्यादेश को वापस लेने संबंधी ज्ञापन 6 मार्च को देशभर के सभी जिलों में एडीएम व जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक रमेश सिंह राघव ने की। उन्होंने जागरूक नागरिकों से आह्वान किया कि प्रस्तावित ज्ञापन के प्रारूप को अपनी-अपनी संस्था के लेटर पैड पर समान भाषा में तैयार कर 6 मार्च, शुक्रवार को जिला एवं तहसील स्तर पर सामूहिक रूप से सौंपा जाए।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव हिरेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा सिंह काठाडी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सत्यभान सिकरवार सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्रदेशों में स्वर्ण समाज के साथी एक ही दिन राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

इस अवसर पर महेश परिहार, रामानुज भदोरिया, रूप सिंह तोमर, सत्यम बिसेन, कमल भदौरिया, भूपेंद्र तोमर, कुंदन भाटी, राजकुमार जादौन, रवि भदोरिया और बिजेंदर राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।