यूपी – गाजियाबाद। 23 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर में संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने गाडगे बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वीर सिंह जाटव ने शादाब खान को महानगर सचिव मनोनीत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपाध्यक्ष सूर्यकांत, श्रीचंद दिवाकर, डी.के. मेहता, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ अनुसूचित विभाग), मोहम्मद कासिम, आशीष कुमार प्रेमी, गोपाल भाटी, महासचिव सुनील दत्त कर्दम, हरिराम, संजय गौतम गोयल जैन, अशोक कौशल, महासचिव रवि शंकर सूर्या, चमन लाल साईं, डी.एस. यादव, शादाब खान, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव पवन शर्मा, सुंदर जाटव और अमित गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने गाडगे बाबा के सामाजिक सुधार, स्वच्छता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






