Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नरेंद्र कश्यप का जनता दर्शन कार्यक्रम, मौके पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सेक्टर-23 स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। अवकाश के दिन आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा व विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि पहुंचे। मंत्री ने कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों में लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बिजली, बिलिंग, कानून-व्यवस्था, भूमि व राजस्व तथा नगर निगम से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया गया और फॉलो-अप रिपोर्ट सीधे कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने लोगों से अपील की कि समाधान तक प्रयास जारी रखें। उन्होंने बताया कि सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नमो भारत’ कार्यक्रम को देखने के बाद वे सीधे जनता दर्शन में पहुंचे। उपस्थित लोगों ने मंत्री के संवेदनशील रवैये की सराहना की।