Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री श्याम परिवार करन धर्मार्थ सेवा समिति का भव्य आयोजन, चार किलोमीटर लंबी निशान शोभा यात्रा निकली

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। श्री श्याम परिवार करन धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग चार किलोमीटर लंबी निशान शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निशान अर्पित करने के पश्चात देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री खाटूश्याम जी की भक्ति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी श्रद्धालु खाटूश्याम जी की भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार कंडेरे ने पहुंचकर श्री खाटूश्याम जी का आशीर्वाद लिया। आयोजन में करन समाज कल्याण संगठन दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष योगी, महासचिव राजेंद्र निर्वाण, कार्यवाहक महासचिव सूरज प्रकाश, सचिव नितिन, संरक्षक कल्याण सिंह, पम्मी, राम रतन, बदलेश, सोनू, उमाशंकर उपस्थित रहे।

संगठन के अध्यक्ष गजराज सिंह, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र, महासचिव दीवान सिंह, संरक्षक नानक चंद और सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में संजीव कुमार (संजय) की विशेष भूमिका रही।