Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद का वार्षिक होली मिलन समारोह रविवार को एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल, कविनगर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, योगेश कौशिक, संजीव वर्मा, तोषिक कर्दम और रिंकू नारायण ने तिलक, पटका व होली टोपी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

अजय जैन ने कहा कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से निरंतर हो रहा है और होली आपसी प्रेम व सौहार्द का पर्व है। कवयित्री दीपाली जैन जिया ने काव्य प्रस्तुति से समां बांधा, जबकि महामंत्री संजीव वर्मा ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पत्रकार राकेश पराशर, संजय श्रीवास्तव, डॉ मधु शर्मा, सैयद अली मेहंदी, डॉ राजवीर सिंह, सुदामा पल, मीनाक्षी शर्मा और रेखा अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं।

समारोह में कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, कुलदीप त्यागी, अशोक कौशिक, अशोक शर्मा, रश्मि ओझा, किशन स्वरूप, मनीष गुप्ता, सी पी सिंह, नंदकिशोर उपाध्याय, सविता शर्मा, सोबरन सिंह, मुकेश गुप्ता, श्रीराम, रवि तुषार, रविंद्र सिंह, तनिषा सिंह, आकाश दीप, कुलदीप आर्य, राकेश राजपूत, मोहित भारद्वाज, अमन वत्स, श्रवण कुमार, दीपक सिंह, जितेंद्र कौशिक, जितेंद्र कुमार, अमित तिवारी, आशुतोष यादव, अमन राय, नरेश कुमार, डॉ अशोक कुमार, नरेश राजपूत, शिवम गिरी, सूर्य कुमार, मुकेश कर्दम, एनी गर्ग, हिमांशु आर्य, सुधीर रस्तोगी, प्रीति मिश्रा, शाहबाज खान, शिव कुमार पवार, अफजल खान, वंदना सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।