यूपी – गाजियाबाद। रॉयल किड्स स्कूल, राजनगर सेक्टर-7 में 21 फरवरी 2026 को वार्षिक खेल उत्सव के साथ भव्य रक्तदान शिविर, निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप और आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लायंस क्लब गाजियाबाद, हिंडन रिवर के प्रेजिडेंट राजेश गर्ग ने जोन चेयरपर्सन रवि प्रकाश गुप्ता के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर रानू खट्टर की उपस्थिति रही। आधार प्रोजेक्ट चेयरपर्सन शिखा के मार्गदर्शन में आधार कैंप, मेडिकल प्रोजेक्ट चेयरपर्सन दीपक के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा ब्लड डोनेशन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन विजय गर्ग के निर्देशन में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर का संचालन डॉ. पिंकी और सहयोगी मनीष ने किया। शुभारंभ राजेश गर्ग, रवि प्रकाश गुप्ता, विजय गर्ग और उपप्रधानाचार्या रीना कुमारी ने रक्तदान कर किया।
शिविर में ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, डेंटल जांच, नेत्र परीक्षण, बीपी, शुगर जांच व परामर्श निःशुल्क दिया गया। इंडिया पोस्ट गाजियाबाद डिवीजन से सुमीत टीम सहित उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी के गोयल की सहभागिता रही। प्रधानाचार्या नेहा महाजन एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया।






