यूपी – मेरठ। अत्याधुनिक, सुरक्षित और तेज सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की दिशा में देश ने एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। क्रांति धरा मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम तथा मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी।

नमो भारत आरआरटीएस देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली है, जो दिल्ली और मेरठ के बीच आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह सेवा यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगी।
होली पर्व से पूर्व मिली इस सौगात पर प्रदेशवासियों ने खुशी जताई और इसे नए भारत की पहचान बताया।






