Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गणेश अस्पताल में निशुल्क हड्डी एवं फिजियोथैरेपी शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान में रविवार को निशुल्क हड्डी एवं फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अस्पताल की एमडी डॉ. अर्चना शर्मा, डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुणिमा, डॉ. आकांक्षा बंसल, डॉ. बिराज सिंह, डॉ. सुधीर एवं गीता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श दिया।

शिविर के दौरान बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच और फिजियोथैरेपी परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मरीज शिविर में पहुंचे। विभिन्न जांचों और उपचार सेवाओं पर विशेष छूट भी प्रदान की गई, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिली।

डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।