यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर गाजियाबाद में 22 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके स्वतंत्रता संग्राम तथा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया।

वीर सिंह जाटव ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का जीवन देश की एकता, शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष डी के मेहता, उपाध्यक्ष इस्माइल खान, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ अनुसूचित विभाग मोहम्मद कासिम, महासचिव अमित कुमार बांटी, महासचिव रवि शंकर सूर्या, महासचिव जग्गू प्रधान, महासचिव अरुण कुमार गौतम, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, शादाब खान, एडवोकेट किरण शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, महासचिव राकेश कुमार, हरिराम भारद्वाज, अशोक कौशल, बिरजू, महेश दत्त, सुनील शुक्ला, हर्ष सूर्या, सुमन और काजल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






