यूपी – गाजियाबाद। बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद पप्पू यादव से कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश कांत मेहता ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान दिनेश कांत मेहता ने कहा कि पप्पू यादव मिलनसार, स्पष्टवादी और बिहार के जुझारू नेता हैं, जो सदैव आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं।
दिनेश कांत मेहता ने बताया कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें। पप्पू यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सीमा मेहता एवं हेमा शर्मा, प्रिंसिपल दिल्ली वर्ल्ड स्कूल, भी उपस्थित रहीं। सभी ने सामाजिक सरोकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।






