यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर गाजियाबाद ने भारत मंडपम में कांग्रेस युवा विंग द्वारा कथित आपत्तिजनक हरकत के विरोध में आरडीसी राजनगर चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और संबंधित प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग की। मयंक गोयल ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान सर्वोपरि हैं तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन में राम त्यागी, संदीप चौधरी, मोनू त्यागी, ओम राजपूत, पुष्पेंद्र गुप्ता, नीरज त्यागी, राहुल तोमर, ललित त्यागी, सचिन त्यागी, आशीष त्यागी, सुनील शर्मा, विकास शर्मा, सौरभ त्यागी, पंकज भारद्वाज, लीलू प्रधान, रॉबिन बढ़ाना, विवेक त्यागी, राहुल त्यागी और आशु गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






