Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय हुआ रेड क्रॉस गाजियाबाद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा स्वस्थ जनपद आंदोलन के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय गाजियाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड क्रॉस सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार की उपस्थिति में रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन के सहयोग से 25 चयनित क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

दूसरे चरण में अस्पताल में आए मरीजों और आगंतुकों को क्षय रोग से बचाव संबंधी पंपलेट वितरित कर सरल भाषा में जागरूक किया गया। बताया गया कि टीबी गंभीर लेकिन पूर्णत: उपचार योग्य बीमारी है। यह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या लिंग के व्यक्ति को हो सकती है, हालांकि मधुमेह से ग्रस्त, 60 वर्ष से अधिक आयु के तथा मद्यपान व धूम्रपान करने वाले लोग अधिक संवेदनशील होते हैं।

डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस जनपदवासियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच सेतु बनकर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के पर्यवेक्षक शरत मोहन ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। रोटरी क्लब अध्यक्ष एस. वल्ली, एम.सी. गौड़, आर.डी. शर्मा, अश्विनी शर्मा, राकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, डॉ. अंशुल चौधरी, ममता सिंह, विनोद कुमार और संजय यादव सहित स्वास्थ्य विभाग व टीबी विभाग की टीम उपस्थित रही।