Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री श्याम श्रद्धा मंडल का दूसरा श्याम फाल्गुन महोत्सव सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कवि नगर इंडस्ट्रीज एरिया में श्री श्याम श्रद्धा मंडल द्वारा दूसरा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए भजन गायकों ने खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता से गौरव पारीक, नारनौल से प्रदीप शर्मा, आगरा से अदिति पाराशर, वृंदावन से भावना शर्मा तथा गाजियाबाद से दिव्या शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महोत्सव के दौरान खाटू धाम के आराध्य खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

इस अवसर पर मुकेश बंसल, अनिल चौधरी, रवि गुप्ता, रवीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल (पाइप वाले), के के स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए सहयोगियों को धन्यवाद दिया।