Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की बदहाल सड़कों और फ्लाईओवर पर अधूरे कार्यों से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हापुड़ रोड फ्लाईओवर और भाटिया मोड़ फ्लाईओवर पर सड़क निर्माण के नाम पर दोनों ओर जेसीबी से खुदाई कर पिछले दस दिनों से कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। घंटाघर से भाटिया रोड पुल तक सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, जिससे रोड़ी के कारण दोपहिया वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI के बीच उड़ती धूल से आसपास की आबादी प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा रईसपुर से सदरपुर रोड, जो कुछ माह पहले बनी थी, उसके जर्जर होने पर भी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि समय रहते मरम्मत न होने पर संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा और आंदोलन किया जाएगा।