Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेवाड़ ग्रुप के 46 विद्यार्थियों का तीन कंपनियों में चयन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 46 विद्यार्थियों का देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। कड़े चयन प्रक्रिया और तीन चरणों के साक्षात्कार के बाद बीबीए, बीसीए और बीकॉम के विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की।

प्लेसमेंट अधिकारी हर्षवर्द्धन शर्मा ने बताया कि चयन करने वाली कंपनियों में Learning Shala, PlanetSpark और Prop Shop शामिल हैं। कंपनियों के अधिकारियों ने ग्रुप डिस्कशन, प्री-प्लेसमेंट टॉक और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए हैं। उन्हें 5.84 लाख रुपये से 6.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा।

संस्थान की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर देश की नामी कंपनियों को परिसर में आमंत्रित किया जाता है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।