Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

मुरादनगर में सूर्या हॉस्पिटल यूनिट-2 का शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मुरादनगर रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सूर्या हॉस्पिटल यूनिट 2 का उद्घाटन पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने फीता काटकर किया। सूर्या हॉस्पिटल की पहली यूनिट, जो आईटीएस डेंटल कॉलेज परिसर में पिछले 25-30 वर्षों से संचालित है, के विस्तार के रूप में यह दूसरी इकाई शुरू की गई है।

हॉस्पिटल का संचालन समाजसेवी अजय प्रमुख और डॉ. सुनील चौधरी के नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया जाएगा। प्रबंधन के अनुसार यहां मोदीनगर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों के समकक्ष आधुनिक मशीनें और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जांच, परामर्श शुल्क और उपचार खर्च को सीमित व किफायती रखने का दावा किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व मेयर आसू वर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी के निजी सचिव वीरपाल मलिक, एडवोकेट कुंवर अयूब अली, अमरजीत बिड्डी, राजन चौधरी, रामपाल चौधरी, विकास यादव, रीता चौधरी, निजाम चौधरी, संजय जाटव, भूरे चौधरी, ताज चौधरी, सचिन सरोहा और आनंद चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आज से अस्पताल आम जनता के लिए सेवाएं प्रदान करेगा।