Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गुलमोहर वाटिका में अवैध निर्माणों पर जीडीए की ध्वस्तीकरण कार्रवाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने गुलमोहर वाटिका कॉलोनी में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए अतिरिक्त तल निर्माण और सेटबैक अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-7 के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अश्विनी अग्रवाल (भूखंड 04), ममता चावला (07), पवन कुमार पुत्र महावीर प्रसाद (17), सत्यवीर सिंह (18), शैंकी मावी (9 व 10), आनंद पाल चौहान पुत्र मेघ सिंह चौहान (20), डिम्पल सिंघल पत्नी मूलचंद सिंघल व मूलचंद सिंघल पुत्र किशन कुमार सिंघल (28), देवेंद्र गुप्ता व सपना (29), रोहित शर्मा (सी-1), अनुराधा (21), पूनम मावी पत्नी प्रकाशवीर मावी व सुदेश प्रताप सिंह (23 व 24), देवेंद्र कुमार (08), महेश्वर भाटी (11) तथा सतेन्द्र (05) के निर्माणों पर कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के अनुसार गुलमोहर वाटिका स्थित पांच निर्माणकर्ताओं ने शमन के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं, जिनके निर्माण शमन सीमा के अंतर्गत पाए गए। ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता पियूष सिंह, अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा व अर्जुन यादव, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण पुलिस बल तथा प्रवर्तन जोन-7 का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।