यूपी – गाजियाबाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महानगर संगठन का विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सुदामापुरी निवासी बीना मुल्तानी को महानगर महामंत्री पद पर मनोनीत किया। इस अवसर पर वीर सिंह जाटव ने बीना मुल्तानी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
वीर सिंह जाटव ने बताया कि बीना मुल्तानी को पार्टी के प्रति उनकी लगन, निष्ठा और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए कांग्रेस महानगर कमेटी गाजियाबाद का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बीना मुल्तानी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और अनुशासित व समर्पित भाव से कार्य करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
बीना मुल्तानी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी तथा शहर में कांग्रेस की विचारधारा को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







