Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आधार, आयुष्मान व नेत्र जांच शिविर आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 20 फरवरी 2026 को एसडी ग्लोबल स्कूल, शताब्दीपुरम गोविंदपुरम गजप्रस्थ में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के निर्देश पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल गजप्रस्थ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डाक विभाग के सहयोग से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड कैंप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।

श्रेया आई सेंटर की ओर से डॉ. विकास वीरवाल व उनकी टीम ने निःशुल्क नेत्र जांच की। 18 वर्ष तक के युवाओं के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा सभी आयु वर्ग के आधार कार्ड में संशोधन किए गए।

कैंप का उद्घाटन जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने किया। स्कूल डायरेक्टर अमित चौहान, प्रधानाचार्य प्रीति चौहान व स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने आयोजन में सहयोग दिया। डाक विभाग से सुमित सागर, स्वास्थ्य विभाग से सौरभ पंकज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संजय शर्मा, पार्षद अमित डबास, सविता त्यागी, गगन पंडित, रणवीर सिंह, बीकेएस पाल, सुशील कुमार सक्सेना, राहुल, पंकज सौरभ, बिजेंदर ठाकुर, विक्रम सिंह, आकाश नगर अध्यक्ष आकाश नगर, रामवीर सिंह, अशोक शर्मा, तस्कीन, बिलाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।