यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा कविनगर स्थित रामलीला मैदान, जानकी भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। 18 फरवरी 2026 को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में महानगर व तीनों विधानसभाओं के 20 मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 संगठन को नई ऊर्जा देगा। मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय सह संयोजक नरेश तोमर ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण व प्रवास अभियान चलाकर मंडल स्तर पर 24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद अतुल गर्ग ने “पंच परिवर्तन” पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बलदेव राज शर्मा, आशु वर्मा, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, महेश अग्रवाल, सरदार एसपी सिंह, परवीन पाठक, राजेश त्यागी और रनीता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।







