Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

22 फरवरी को होगा पत्रकारों का होली मिलन समारोह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। पत्रकारों की बैठक एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अजय जैन ने की तथा महामंत्री संजीव वर्मा ने सभा की कार्यवाही प्रारंभ की।

विचार-विमर्श के उपरांत अजय जैन ने 22 फरवरी 2026 को होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सचिव रश्मि ओझा ने कार्यक्रम को प्रतिवर्ष की भांति धूमधाम से आयोजित करने तथा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारियां तय करने का सुझाव दिया। संजीव वर्मा, किशन सिंह, मनीष गुप्ता और कुलदीप त्यागी ने संगठनात्मक एकजुटता पर बल दिया।

सी पी सिंह, मीनाक्षी शर्मा और सविता शर्मा ने संस्था के सम्मानित सदस्यों की प्राथमिकता से सहायता करने और सकारात्मक सोच वाले पत्रकारों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने संस्था के बैनर तले भविष्य में जनहित के बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अजय जैन ने बताया कि एसोसिएशन पूर्व में हेल्थ कैंप, फास्ट टैग कैंप, आधार पंजीकरण, कंबल वितरण व पत्रकारों की आर्थिक सहायता जैसे कार्य करती रही है और आगे भी जारी रखेगी। अंत में संजीव शर्मा ने सूचनाएं व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करने की जानकारी दी। बैठक में योगेश कौशिक, सुनील त्रिपाठी, सी एन राही, राहुल शर्मा, श्रीराम, सुधीर रस्तोगी, नरेश कुमार, रवि तुषार, शिवम (पप्पू) सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।