Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

एआई इंपैक्ट समिट 2026 में गाजियाबाद के अक्षज गुप्ता सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी 14 वर्षीय युवा इनोवेटर अक्षज गुप्ता को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट 2026 में विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नौवीं कक्षा के छात्र अक्षज द खैतान स्कूल, नोएडा में अध्ययनरत हैं। उन्हें एआई आधारित शिक्षा मंच ‘किडोवो.कॉम’ ऐप विकसित करने के लिए ₹5 लाख की धनराशि प्रदान की गई।

यह सम्मान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वासने और जितेन प्रसाद की उपस्थिति में प्रदान किया गया। अक्षज का चयन यूथ एआई ग्लोबल चैलेंज के माध्यम से हुआ, जो युवाओं द्वारा एआई से वास्तविक समस्याओं के समाधान को प्रोत्साहित करने की राष्ट्रीय पहल है।

किडोवो.कॉम एक एआई संचालित शिक्षा मंच है, जो कक्षा 6 से 12 तक के सीबीएसई छात्रों को अध्याय नोट्स, रिवीजन पॉइंट्स, फ्लैशकार्ड्स, एनसीईआरटी समाधान और 24×7 एआई आधारित संदेह समाधान सुविधा उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा हर वर्ग के विद्यार्थियों तक पहुंचाना है, ताकि महंगी कोचिंग पर निर्भरता कम हो और शहरी-ग्रामीण शिक्षा अंतर को पाटा जा सके।