Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

पिछड़ा वर्ग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सरकार प्रतिबद्ध: नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, 19 फरवरी 2026। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वित्त विकास निगम, जिसकी शुरुआत 1993-94 में हुई थी, पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान अनियमितताओं के कारण 2012-13 में बंद हो गया था।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2019 में केंद्र के राष्ट्रीय निगम का लगभग 57 करोड़ रुपये का बकाया ऋण चुकाकर निगम की साख बहाल की गई। सरकार ने वित्तीय अनुशासन के साथ योजनाओं को पुनर्जीवित किया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने रिकॉर्ड 38 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की, ताकि कोई भी पात्र छात्र लाभ से वंचित न रहे। सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन के लिए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक उन्नयन के अवसर सुनिश्चित कर रही है।