यूपी – गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत लखनऊ सचिवालय में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति और युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में कौशल विकास कार्यक्रमों को तेज गति से लागू करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि विभाग युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रहा है और विधानसभा में भी तथ्यों के साथ प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद बलप्रीत सिंह ने मंत्री के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।







