यूपी – गाजियाबाद। सवर्ण महासभा ने यूजीसी कानून के विरोध में शहर और गांव के हर मोहल्ले में “शवयात्रा” निकालने की घोषणा की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो नगर पालिका, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सवर्ण समाज अपने प्रतिनिधि उतारेगा।
महासभा के प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के खिलाफ है और इसे वापस लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। संयोजक वी के अग्रवाल ने कहा कि यह बच्चों के शिक्षा अधिकार का सवाल है। संयोजक सेवाराम त्यागी ने कहा कि समाज अब हर स्तर पर राजनीतिक भागीदारी करेगा।
बैठक में संयोजक विनय कक्कड़, सहसंयोजक प्रेमचंद त्यागी, कोष संयोजक सुनील निगम, सहसंयोजक स्वरूप चंद शर्मा, सहसंयोजक नरेंद्र कुमार नदी, कानूनी संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज एडवोकेट, सहसंयोजक सतीश चोपड़ा, सहसंयोजक संजय चौहान, कार्यक्रम प्रायोजक देवेंद्र हितकारी, रमेश मंगल, विनोद त्यागी पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासभा ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।







