Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 171वीं बोर्ड बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 19 फरवरी 2026। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 171वीं बोर्ड बैठक में 25 एजेंडों पर चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई। बैठक में तुलसी निकेतन पुनर्विकास, राजनगर एक्सटेंशन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी थीम टाउनशिप और हिंडन नदी तटबंध परियोजना को प्रमुख रूप से मंजूरी मिली।

तुलसी निकेतन योजना के 288 एलआईजी, 2004 ईडब्ल्यूएस भवन और 60 दुकानों के पुनर्विकास को पीपीपी मॉडल पर स्वीकृति दी गई। राजनगर एक्सटेंशन के मोरटी और अटौर गांव में संयुक्त उपक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानकों का क्रिकेट स्टेडियम विकसित किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम पर आधुनिक एकीकृत टाउनशिप भी विकसित होगी।

हिंडन नदी तट पर तटबंध निर्माण और समानांतर मार्ग के लिए भूमि अर्जन को मंजूरी दी गई, जिससे बाढ़ नियंत्रण और यातायात सुविधा में सुधार होगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट में ₹2,71,771 लाख आय और ₹1,97,695 लाख व्यय तथा 2026-27 के लिए ₹3,49,640 लाख आय और ₹3,28,700 लाख व्यय स्वीकृत किए गए। अध्यक्ष ने सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता से समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।