Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद नगर निगम की गोल मार्केट दुकानों के किराए पर बनी सहमति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम की 1702 दुकानों में किराया वृद्धि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर अहम प्रगति हुई है। नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में गठित समिति की बैठक में गोल मार्केट की 407 दुकानों के किराए पर सहमति बनी।

समिति में पार्षद भगवान अग्रवाल, मनोज त्यागी, अजय शर्मा, उदित मोहन, संजय सिंह तथा अधिकारी जंग बहादुर यादव, अवनेंद्र कुमार, पल्लवी सिंह, एन.के. चौधरी और डॉ. अनुज सिंह शामिल रहे। बैठक में व्यापारी प्रतिनिधि राजू छाबड़ा, राकेश स्वामी और राजेश लाहौरिया भी मौजूद थे।

निर्णय के अनुसार भूतल की दुकान का किराया 4000 रुपये, प्रथम तल की दुकान का 2000 रुपये तथा खोके का 3000 रुपये तय किया गया। साथ ही तीन वर्ष में 12.5 प्रतिशत किराया वृद्धि और नाम परिवर्तन के लिए 3 लाख रुपये निगम कोष में जमा कराने का प्रावधान रखा गया है।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि आगे रामानुज दयाल मार्केट और कविनगर की दुकानों के किराए पर भी समिति निर्णय लेगी।