यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी के गाजियाबाद जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह जिलों के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मतदाता संपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। मेरठ के जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, हापुड़ के जिला अध्यक्ष ए. के. कर्दम, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष लखमी, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष रविंद्र गौतम, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी सहित मनोज कुमार तिलकधारी, संजय एडवोकेट, आनंद सिंह, चंद्रेश एडवोकेट, लेखराज बौद्ध और चतर सिंह मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता के साथ लड़ेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवार रणनीति बनाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।







