यूपी – गाजियाबाद। सोमवार 16 फरवरी 2026 को घोषित जेईई मेन परीक्षा परिणाम में नेहरू वर्ल्ड स्कूल, गाजियाबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल परिणाम में 40 प्रतिशत छात्रों ने 99.70 से 90.00 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

अभिनव त्यागी ने 99.70 परसेंटाइल के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उर्जिता त्रिपाठी (99.57), अनन्या शर्मा (99.18), शान्तनु अग्रवाल (99.02), दानिश लोनी (98.33), झंकार बत्रा (98.15), अराध्या भारद्वाज (97.70), प्रियांश गर्ग (97.58), शिवेन्द्र शर्मा (97.30), भव्य भकुनी (97.29), तानुश कपूर (96.79), वेद कपूर (96.20), आदित्य कुमार राय (95.98), शौर्य चौधरी (95.69), सिद्धार्थ चौधरी (95.37), स्पर्श कुमार तिवारी (95.13), शुभ कंसल (94.50), एकनाथ श्रीवास्तव (94.09), पावनी अग्रवाल (94.08), दिव्यांश कुकरेजा (93.44), दिव्यांशी चौधरी (92.55), मो. फहाद (92.34), नन्दिनी पालीवाल (91.96), आरुष सिंह (91.50), शौर्य सिंह (91.30), अश्मित श्रीवास्तव (91.26), स्वरित सेन (91.20), वैष्णवी कंसल (90.90), कनिष्क भारद्वाज (90.71) तथा संचिति गर्ग (90.00) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापक वर्ग ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आगामी जेईई मेन अप्रैल सत्र में भी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।







