यूपी – लखनऊ, 18 फरवरी 2026। (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं ने स्पष्ट किया है कि पार्टी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी के किसी दल के साथ गठबंधन करने संबंधी चर्चाएं पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और भ्रामक हैं।
मायावती ने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को पार्टी संस्थापक की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित महारैली में भी सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की जा चुकी है कि बीएसपी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल और मीडिया का एक वर्ग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की नीतियां अम्बेडकरवादी विचारधारा के अनुरूप नहीं हैं और इनके साथ गठबंधन से पार्टी को राजनीतिक नुकसान ही हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 मिशन में पूरी ताकत से जुटने और 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।
दिल्ली में टाइप-8 बंगला आवंटन के मुद्दे पर मायावती ने कहा कि सुरक्षा कारणों से उन्हें यह आवास दिया गया है। 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड के बाद से उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा प्राप्त है, जिसके अनुरूप यह आवंटन किया गया है।
उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें और पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखें।







