Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

सेवा परमो धर्मः अभियान के तहत विजय नगर बाईपास पर साप्ताहिक भोजन सेवा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 17 फरवरी 2026। विजय नगर बाईपास स्थित राजू होटल पर प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा संचालित की जा रही है। “सेवा परमो धर्मः” संकल्प के साथ शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य है कि दोपहर के समय कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

सेवा समिति के संचालक राजीव चौधरी (राजू होटल) और अंकित सोम (ठाकुर अंकित बजरंगी) ने बताया कि यह अभियान समाज के सहयोग से निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सेवा परिवार से जुड़कर तन, मन और धन से सहयोग करें, ताकि भविष्य में इस भोजन सेवा को प्रतिदिन संचालित किया जा सके।

समिति के अनुसार, स्थानीय लोगों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है और हर मंगलवार बड़ी संख्या में जरूरतमंद भोजन ग्रहण कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि समाज की छोटी-छोटी पहलें मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनती हैं। सेवा समिति ने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।