यूपी – गाजियाबाद, 17 फरवरी 2026। द्वारा (शहरी) के अंतर्गत 146 ईडब्ल्यूएस भवनों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रॉ का आयोजन हिन्दी भवन, लोहिया नगर में प्रातः 11 बजे किया गया। योजना संख्या 930-41डी के तहत निजी विकासकर्ता द्वारा खसरा संख्या 1174, ग्राम नूरनगर में निर्मित भवनों का आवंटन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में 13 वेटिंग सूची आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया कराई गई। पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता से सम्पन्न हुई, जिससे पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। लॉटरी ड्रॉ की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, परियोजना अधिकारी एवं सीएलटीसी गाजियाबाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में आवेदकों ने मौके पर मौजूद रहकर प्रक्रिया का अवलोकन किया।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने भविष्य में भी पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।







