यूपी – गाजियाबाद, 17 फरवरी 2026। क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत नंदग्राम स्थित सेवाभारती द्वारा संचालित विवेकानंद स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 200 बच्चों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बच्चों की सराहना की, जबकि की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया।

स्वास्थ्य शिविर गाजियाबाद, जिला क्षय रोग विभाग और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। करीब 100 लोगों की जांच की गई तथा ऑन-द-स्पॉट छाती के एक्स-रे किए गए। जांच के बाद 3-4 लोगों में टीबी संदिग्ध पाई गई।
रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि अब तक लगभग 5,000 पोषण पोटली टीबी मरीजों को वितरित की जा चुकी हैं। कार्यक्रम में संजय यादव, एम.सी. गौड़, अश्वनी शर्मा, आर.डी. शर्मा, विपिन अग्रवाल, अरुण गुप्ता और सीमा भसीन उपस्थित रहे। सभी ने टीबी मुक्त जनपद बनाने का संकल्प दोहराया।







