Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: गाजियाबाद को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी बनाने की तैयारी तेज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग, एसबीएम टीम और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार दिलाने तथा वाटर प्लस श्रेणी में पुनः स्थान बनाने का लक्ष्य तय किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, जोनल सफाई अधिकारी, सभी जोन के सफाई व खाद्य निरीक्षक और एसबीएम टीम के सदस्य मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को मजबूत किया गया है। करीब 600 से अधिक वाहन इंदिरापुरम सहित सभी जोन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र कर रहे हैं। व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से निगरानी बढ़ाई गई है। वार्डों में विशेष सफाई अभियान, नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख और रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल पर जोर दिया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटक व जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से कचरा पृथक्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले सर्वेक्षण में शहर को राष्ट्रीय स्तर पर 11वां और प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। इस बार शहरवासियों और पार्षदों की सक्रिय भागीदारी से गाजियाबाद को नंबर वन बनाने का संकल्प लिया गया है।