यूपी गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के सी-4/413 निवासी तन्मय दोहरे ने जेईई मेंस परीक्षा में 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और सोसायटी का नाम रोशन किया है। तन्मय वर्तमान में में इंटरमीडिएट के छात्र हैं और यहीं से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
तन्मय के पिता अरविंद कुमार दोहरे जीएसटी विभाग में जॉइंट कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त हैं तथा वर्तमान में सोसायटी की आरडब्ल्यूए में सचिव हैं। उनकी माता मंजू दोहरे समाजशास्त्र में एमए हैं। बड़ी बहन मयंका दोहरे ने कनाडा से इंजीनियरिंग कर वहीं कार्यरत हैं। दूसरी बहन जोशिका दोहरे ने पुणे से एलएलबी और कनाडा से एलएलएम कर मल्टीनेशनल कंपनी में लीगल एडवाइजर के रूप में कार्य कर रही हैं।
तन्मय ने बताया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी, नीलम गर्ग, गौरव बंसल, अनुजा बंसल और राहुल यादव ने बुके देकर शुभकामनाएं दीं। सोसायटी में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।







